फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   100 villages lost electricity due to strong wind

Sitapur News: तेज हवा से गुल रही 100 गांवों की बिजली

Mon, 05 Aug 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
100 villages lost electricity due to strong wind
झरेखापुर(सीतापुर)। क्षेत्र में रविवार सुबह गुल हुई बिजली रविवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इस वजह से पेयजल संकट खड़ा हो गया। करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई। विद्युत उपकेंद्र झरेखापुर से जुड़े 100 से अधिक गांवों में रविवार को बिजली का संकट खड़ा हो गया। लंबी कटौती के चलते चार घंटे में इन्वर्टर ठप हो गए। पानी की टंकियां खाली हो गईं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद हो गए। मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों का एक दूसरे से संपर्क भी कट गया। ग्रामीण अनुज, रफीक, मुकेश, इरफान ने बताया कि अचानक सुबह बिजली चली गई। कई बार शिकायत के बाद भी नहीं आई। इससे बहुत दिक्कतें आ रही हैं। अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण लाइन पर पेड़ गिरने से फाल्ट आ गई है।
विज्ञापन


जलभराव के चलते आ रही दिक्कत
महमूदाबाद। नगर के चिकमंडी से मोतीपुर मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय के पास नगर पालिका द्वारा चल रहे पुलिया निर्माणाधीन कार्य के चलते बिजली लाइन बाधित कट गई। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया की न्यू विजन स्कूल के पास रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की लाइन कट गई है। जलभराव के चलते दिक्कत आ रही है। इससे करीब 300 उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed