{"_id":"67d1dc56efba241da500ef4f","slug":"10-beds-will-be-reserved-in-the-district-hospital-on-holi-sitapur-news-c-102-1-slko1053-128502-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: होली पर जिला अस्पताल में रिजर्व रहेंगे 10 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: होली पर जिला अस्पताल में रिजर्व रहेंगे 10 बेड
Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पड़े बेड। संवाद
सीतापुर। जिला अस्पताल होली पर माकूल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। इमरजेंसी में 10 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके अलावा सभी चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है। 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
होली पर्व पर हुड़दंग की वजह से तमाम लोग प्रतिवर्ष घायल हो जाते हैं। इन मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमएस ने बुधवार को चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक 24 घंटे ऑनकॉल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही किसी भी चिकित्सक को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इमरजेंसी में 10 बेड मरीजों के लिए रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके अलावा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर समय इमरजेंसी में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
जांच की भी रहेगी सुविधा
होली के दिन अस्पताल में जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। अगर कोई केस इमरजेंसी में आएगा तो चिकित्सक अल्ट्रासाउंड, खून की जांच व सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।
एंबुलेंस रहेंगी तैयार
जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए लखनऊ ले जाने के लिए दो एंबुलेंस को रिजर्व किया गया है। ये एंबुलेंस अस्पताल में हर समय मौजूद रहेंगी। अगर कोई मरीज आएगा तो उसे तत्काल लखनऊ भेजवाया जाएगा।
24 घंटे उपलब्ध रहेंगी सेवाएं
जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
-डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल