फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 Bed Reserve at District Hospital

जिला अस्पताल में 10 बेड रिजर्व

Wed, 03 Nov 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
10 Bed Reserve at District Hospital
सीतापुर में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज देखते चिकित्सक। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दिवाली पर किसी दुर्घटना से अनहोनी को लेकर जिला अस्पताल तैयार है। जिला अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। इस दौरान चिकित्सक सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहेगा। बर्न वार्ड में 24 घंटे इमरजेंसी रहेगी। गंभीर मरीजों के लिए 10 बेड रिजर्व कर दिए गए है।
विज्ञापन

दिवाली पर होने वाले धूम धड़ाका के कारण कई बार घटनाएं हो जाती है। पटाखों की वजह से लोग झुलस भी जाते है। इस पर जिला अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो गया है। जिला अस्पताल में दिवाली पर इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। इसके अलावा बर्न यूनिट में भी सुविधा बरकरार रहेगी। गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल में 10 बेड रिजर्व कर दिए गए है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को सुरक्षित रख लिया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की कोई कमी न हो सके। इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं मौजूद है। चिकित्सकों के साथ फॉर्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी लगा दी गई है। तीन-तीन शिफ्टों में चिकित्सक ड्यूटी करेंगे। तीन एएलएस एंबुलेंस गंभीर मरीजों को लखनऊ ले जाने के लिए इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनार व फुलझड़ी को अधिक करें प्रयोग
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि दिवाली दीपों का त्योहार है। इसलिए हम खुशियां जरूर मनाएं। लेकिन पटाखों को थोड़ा संभलकर दगाए। बेहतर हो कम ध्वनि के पटाखे उपयोग करें। अनार व फुलझड़ी के माध्यम से आनंद उठाएं। यह दगते नहीं है। इससे किसी अनहोनी की संभावना कम ही रहती है। इसलिए एहतियात बरतते हुए धूमधाम से दिवाली का लुत्फ उठाएं।
पटाखे दगाते समय बरतें सावधानी
पटाखे दगाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब पटाखे दगाए तो छोटे बच्चों को दूर रखें। एक बार पटाखे में आग लगाने के बाद अगर वह दगता नहीं है तो तुरंत उसके पास न जाएं। कभी कभार देरी से पटाखे दगते है। पटाखों का रुख सदैव विपरीत दिशा में रखें। बंद घर के बजाए खुले स्थानों पर पटाखे दगाएं।
पटाखे दगाते समय ढीले कपड़े न पहनें। विद्युत लाइन के नीचे पटाखे न दगाएं। अगर पटाखे दगाने के बाद शरीर का कोई हिस्सा झुलस जाता है तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

दिवाली पर मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। बर्न यूनिट भी तैयार रहेगी। अस्पताल में दवाओं, ऑक्सीजन सहित तमाम सुविधाएं मुकम्मल कर ली गई हैं।
डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed