फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth stripped and beaten after being waylaid; FIR registered against four individuals.

Siddharthnagar News: रास्ते में घेरकर युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth stripped and beaten after being waylaid; FIR registered against four individuals.
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर कथित रूप से निर्वस्त्र कर मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सिराज, रफीक, शोलू और इबरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरगौला गांव निवासी अब्दुल मोबीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जून की रात करीब 11 बजे वह सेखुईया गांव से खाना खाकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के बाहर सिराज, रफीक, शोलू और इबरार ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। कपड़े उतरवा दिए और वीडियो भी बनाया। बाद में उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में घायल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed