फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies in Muzaffarnagar accident, mourning in the house

Siddharthnagar News: मुजफ्फरनगर हादसे में युवक की मौत, घर में मातम

Wed, 22 Feb 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Muzaffarnagar accident, mourning in the house
हितेश सिंह का फाइल फोटो 
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौती गांव निवासी एक युवक की मंगलवार देर शाम मुजफ्फरनगर में ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह चीनी मिल में कार्य करता था। मिल से कमरे पर जाते वक्त हादसा हुआ था। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौती निवासी हितेश सिंह (35) मुजफ्फरनगर में खतौली शुगर फैक्ट्री में कार्यरत थे। मंगलवार देर शाम शुगर फैक्ट्री से हितेश सिंह बाइक से रोहना के पास आवास पर जा रहे थे। बाइक से रोहना पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। हितेश सिंह की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। हितेश सिंह अपने सात साल के पुत्र व पत्नी के साथ वहां रहकर नौकरी कर रहे थे। शव लेने के लिए परिवार के लोग मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदार घर पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed