फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man walking on foot dies after being hit by a bike

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Fri, 26 Apr 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young man walking on foot dies after being hit by a bike
बाइक सवार घायल, मोहाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने बुधवार रात बाइक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार जख्मी हो गया और उसका इलाज चल रहा है।


क्षेत्र के मगरहियां गांव निवासी सुक्खू (32) पुत्र हीरा बुधवार रात दस बजे के लगभग अपने घर से खाना खाकर रम्भरिया गांव में शादी देखने जा रहा था। अभी वह राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि मोहाना के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सुक्खू की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ककरहवा चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से मगरहिया निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed