फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man takes his own life by hanging himself after a dispute with his wife.

Siddharthnagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Young man takes his own life by hanging himself after a dispute with his wife.
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी अंतर्गत बिरापतजोत गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव घर के खपरैल मकान की धरन से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिरापतजोत निवासी राजेश लोधी (26) पुत्र रामबृक्ष का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात राजेश और उसकी पत्नी मनीषा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी पहुंची थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत कराया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे राजेश का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। कुछ देर बाद परिजन ने उसे फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

राजेश की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उसका चार वर्षीय पुत्र है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई सुनील और अनिल मुंबई में काम करते हैं, जबकि छोटा भाई दिनेश जेल में बंद है। राजेश माता-पिता से अलग रहकर खेती और मजदूरी करता था। घटना के बाद मां रामरती समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed