फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'You will develop skills and bring smiles on the face of Divyang'

हुनर को विकसित कर दिव्यांग चेहरों पर लाएंगे मुस्कान

Thu, 03 Dec 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
'You will develop skills and bring smiles on the face of Divyang'
बर्डपुर क्षेत्र के मधुबेनिया विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूक कार्यक्रम को संबोधित करते मु - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-
विज्ञापन

‘हुनर विकसित कर दिव्यांगों के चेहरे पर लाएंगे मुस्कान’
विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाल गृह मधुबेनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिव्यांग वर्तमान समय में अपने हुनर के दम पर आसमान छू रहे हैं। उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उसे निखारने की जरूरत है। अगर दिव्यांगों का हुनर समय से विकसित कर दिया जाए तो चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी।
यह बात दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने कही। वह बृहस्पतिवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के मधुबेनिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता ईश्वरीय कृपा है। दिव्यांगता को अपने हुनर से हराया जा सकता है। सांसद प्रतिनिधि रामदेव कन्नौजिया ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं। इसका प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र को इसका लाभ दिलाया जा रहा है। विकलांग कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक महेश कुमार पासवान ने बताया कि दिव्यांगों के यूनिक आईडीडी कार्य बनाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश भर में कहीं भी उपयोग कर लाभ उठाया जा सकता है। कार्यक्रम को सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन के उप प्रबंधक रवि श्रीवास्तव और सीफॉर के स्टेट कंसलटेंट राजीव गुप्ता ने भी संबोधित किया। निधि सिंह, नरेंद्र कुमार, अंकिता कसौधन, मनोज कुमार, शैलष, रामप्रकाश, फूलचंद, सुदामा आदि मौजूद रहे। संचालन संदीप ने की।
विज्ञापन

योजनाओं के बारे में दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को योजनाएं के बारे में जानकारी दी गई। दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने बताया कि विभाग में दिव्यांगों के लिए पेंशन, स्वरोजगार योजना, शादी-विवाह अनुदान, ट्राई साइकिल-व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम चलते हैं। पात्र इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed