{"_id":"6a4555c27f17677f050d5256","slug":"worship-of-the-mother-goddess-performed-for-protection-against-natural-calamities-and-for-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160620-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दैवीय आपदा से रक्षा और बारिश के लिए की समय माता की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दैवीय आपदा से रक्षा और बारिश के लिए की समय माता की पूजा-अर्चना
Wed, 01 Jul 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। धान की रोपाई के लिए बारिश होने व देवी आपदा व महामारी बीमारियों से रक्षा के लिए कठेला समय माता थानाक्षेत्र बसहिया में बुधवार को समय माता स्थान पर देवी की पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन किया। भंडारे में लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।
ग्रामवासी अनिल कुमार, गुरु प्रसाद, सुमित कुमार, श्रवण, साहिल, सचिन यादव, आदर्श श्रीवास्तव आदि ने कहा कि क्षेत्र के किसान धान की रोपाई के लिए बादल का मुंह देख रहे हैं। बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। दूसरी तरफ ताल सूख जाने से बेजुबान पशु पक्षी अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। बारिश व दैवी आपदाओं से रक्षा के लिए हर वर्ष गांव में स्थापित समय माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सिंदूर तेल और हलुआ-पूरी अर्पित किया जाता है, जिससे मां प्रसन्न होकर क्षेत्र की रक्षा करें। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित भंडारे में राहगीरों व ग्रामवासियों में खीर-पूरी का प्रसाद वितरण किया गया।