फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 553 hectares of crops destroyed by floods; 2,066 farmers received Rs 94 lakh in compensation

Siddharthnagar News: बाढ़ से 553 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 2066 किसानों को मिला 94 लाख का मुआवजा

Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 553 hectares of crops destroyed by floods; 2,066 farmers received Rs 94 lakh in compensation
तहसील नौगढ़ किसानों को फसल क्षति अनुदान का चेक वितरण किया गया इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, सा
- प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये की दर से खातों में भेजी गई राशि, तहसीलों में किसानों को दिए गए प्रतीकात्मक चेक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बीते दिनों आई बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए शासन ने मुआवजा राशि जारी कर दी है। जिले की सभी तहसीलों में बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचा था। राजस्व, आपदा समेत संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के सर्वे में 553 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त मिली थी। इसके आधार पर 2066 किसानों के खातों में करीब 94 लाख रुपये की मुआवजा राशि भेजी गई है। सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में चयनित किसानों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए।
नेपाल में भारी बारिश और जिले में लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। शोहरतगढ़ और डुमरियागंज तहसील क्षेत्रों में इसका अधिक असर रहा। कई दिनों तक खेतों में पानी भरा रहने से फसलों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा नौगढ़ तहसील में बूढ़ी राप्ती नदी और इटवा व बांसी क्षेत्रों में भी बाढ़ के पानी से फसलें प्रभावित हुई थीं। कई किसानों की तैयार होने के करीब पहुंच चुकी फसलें भी बर्बाद हो गई थीं।
विज्ञापन

किसानों को हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व, आपदा और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने सर्वे किया। रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद प्रभावित किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से मुआवजा भेजा गया। प्रशासन के अनुसार, फसल क्षति के आकलन के आधार पर प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये की दर से मुआवजा निर्धारित किया गया है। किसान की प्रभावित भूमि के रकबे के अनुसार सहायता राशि तय की गई। जिले में कुल 553 हेक्टेयर फसल क्षति के सापेक्ष करीब 94 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमरियागंज में सात किसानों को दिए प्रतीकात्मक चेक
डुमरियागंज। तहसील सभाकक्ष में सोमवार को कृषि निवेश अनुदान के तहत सात बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। ब्लॉक प्रमुख मानती त्रिपाठी और एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने किसानों को चेक प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख मानती त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित पात्र लोगों को नियमानुसार कृषि निवेश अनुदान, मकान क्षति सहायता, राशन किट और अन्य अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नितिन मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्राम कटरिया पांडेय के विनोद कुमार गिरी को 10,370 रुपये, गोपिया की शांति को 5,950 रुपये, रमवापुर उर्फ नेबुआ मुस्तहकम के जगराम को 21,097 रुपये और सिसई की देवमती को 20,298 रुपये के प्रतीकात्मक चेक दिए गए। वहीं, गोपिया के देवेंद्र चंद्र को 22,440 रुपये, रमेश को 25,500 रुपये और असनहरा माफी के महफूजुर्रहमान को 30,600 रुपये की अनुदान राशि के चेक प्रदान किए गए।

नौगढ़ में 10 किसानों को दिए गए डमी चेक
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील में भी मुआवजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 10 किसानों को आमंत्रित कर प्रतीकात्मक चेक दिए गए। विधायक श्यामधनी राही, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल और एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की मौजूदगी में किसानों को चेक प्रदान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुआवजे की राशि संबंधित किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई है।


बाढ़ से सभी तहसीलों में प्रभावित फसलों के लिए मुआवजा वितरित किया गया है। राजस्व टीम के सर्वे में जिन किसानों की फसल क्षतिग्रस्त पाई गई है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed