फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Workshop organized on child sexual abuse

Siddharthnagar News: बाल यौन शोषण पर कार्यशाला का आयोजन

Tue, 03 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Workshop organized on child sexual abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में बुधवार को समाधान अभियान, आईपीएल व महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चुप्पी तोड़-हल्ला बोल अभियान के अंतर्गत बाल यौन शोषण पर कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में अर्चना अग्निहोत्री, विशिष्ट वक्ता के रूप में रीना त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने की। कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को यौन अपराधों के विषय में जानकारी देते हुए अच्छा स्पर्श-गलत स्पर्श, सेफ्टी सर्कल, मीटू अभियान करे समझाया गया। इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी प्रदान की गई। प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफस एक्ट यानि पॉक्सो पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम के तहत बाल यौन शोषण, यौन उत्पीड़न एवं पॉनोग्राफी के विरुद्ध कार्रवाई के कड़े प्रावधान हैं। जेल के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। कार्यक्रम में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए किस तरह केस को फ्रेम करना है उसे बारीकी से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ रत्नाकर पांडेय, डॉ दीपक देव तिवारी, नवीन सोनी, शुभम मिश्रा, डॉ. रेखा सिंह, अजीत पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed