फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Work day and night and complete the construction of the road by 15th February.

Siddharthnagar News: दिन-रात काम कर 15 फरवरी तक पूर्ण करें सड़क का निर्माण

Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Work day and night and complete the construction of the road by 15th February.
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को शहर के खजुरिया रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे चल रहे नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर 10 फीसदी धनराशि की कटौती का निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दिन-रात कार्य कर 15 फरवरी तक सड़क का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञान प्रकाश को बिजली पोल को शीघ्र शिफ्ट कराने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि जान-माल की कोई भी हानि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि रात में अधिक काम करें जिससे दिन में जाम की समस्या न हो। नाली एवं सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण कार्य उसका रोड के मोड़ से शुरू कराएं, 10 दिन बाद वह फिर से निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद माधव, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार, ईओ नगर पालिका विंध्याचल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed