फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women took out a public outrage rally

Siddharthnagar News: महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

Fri, 01 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Women took out a public outrage rally
बांसी कस्बे के बेलबनवा में महिलाओं ने निकाला जनाक्रोश पद यात्रा। स्रोत विज्ञ​प्ति
इटवा। विधानसभा क्षेत्र इटवा के विभिन्न मझौवा और इटवा कस्बे में पूर्व मंत्री की अगुवाई में महिलाओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण के प्रति जनजागरण करना और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को मजबूती से उठाना था।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की स्थापना अधूरी रहेगी। उन्होंने 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक समानता और न्याय का प्रश्न है। इस दौरान महिला मोर्चा जिला मंत्री माया मिश्रा, माया चौधरी, सुदामा देवी, निर्मला देवी, मीनाक्षी देवी, कुसुम देवी, सरस्वती देवी, आभा देवी, ज्ञानमति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बढ़नी में जन आक्रोश रैली, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

ढेबरुआ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) गिराए जाने के विरोध में बढ़नी नगर में जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह रैली मालगोदाम तिराहे पर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी, गीता देवी, सिद्धार्थ चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पाठक, सभासद त्रियुगी अग्रहरि, राजू शाही सहित आदि भाजपा के कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

बांसी कस्बे के बेलबनवा में महिलाओं ने निकाला जनाक्रोश पद यात्रा। स्रोत विज्ञप्ति

बांसी कस्बे के बेलबनवा में महिलाओं ने निकाला जनाक्रोश पद यात्रा। स्रोत विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed