फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women died in accident

बाइक से गिरकर महिला की मौत

Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women died in accident
बेकाबू बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

इटवा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित भेलौहा गांव के पास स्थित स्पीडब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से एक महिला उछलकर गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की है। सोमवार देर शाम इलाज के दौरान लखनऊ में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के हीरखास गांव निवासी ज्ञानमती (38)पत्नी रामफेर रविवार को गांव से खड़कुईया अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। बाइक उनका पुत्र भोला चला रहे थे। बताया जा रहा है कि देर शाम वह इटवा-बढ़नी मार्ग के भेलौहा मोड़ पर पहुंचा ही था कि सड़क पर बने स्पीडब्रेकर को नहीं देख सका और बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के उछलने से पीछे बैठी महिला गिरकर घायल हो गई। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई । इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा पंकज पांडेय का कहना है कि उन्हें घटना के संबंध कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed