{"_id":"6b0c660d7eeb3446740d60ba","slug":"siddharthnagar-news-solar-high-mast-light-broken-for-two-years-marketplace-plunges-into-darkness-as-evening-falls-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168934-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो साल से खराब पड़ी सोलर हाईमास्ट, शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो साल से खराब पड़ी सोलर हाईमास्ट, शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है बाजार
Sun, 29 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- व्यापारियों ने कई बार की शिकायत, दुर्घटना और चोरी की आशंका से बढ़ी परेशानी
घोसियारी। खेसरहा विकास खंड के घोसियारी बाजार में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई सोलर हाईमास्ट लाइट करीब दो साल से खराब पड़ी है। इसके चलते शाम ढलते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। रोशनी की व्यवस्था ठप होने से व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, हाईमास्ट लाइट लगने के बाद बाजार में रात के समय भी पर्याप्त रोशनी रहती थी। इससे आवागमन में सहूलियत होती थी और लोगों को सुरक्षा का एहसास भी रहता था। अब लाइट खराब होने से बाजार में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।
व्यापारियों का कहना है कि शाम होते ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है। इसका असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। खराब लाइट की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई हाईमास्ट लाइट के दो साल से बंद रहने से उसके रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी जवाहरलाल, रामहरख, गोलू, विनोद चौरसिया और मोनू गुप्ता ने प्रशासन से खराब सोलर हाईमास्ट लाइट की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने से बाजार में आवागमन सुगम होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
खंड विकास अधिकारी खेसरहा संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सोलर हाईमास्ट लाइट खराब होने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही इसका निरीक्षण कराकर मरम्मत कराई जाएगी।