Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women hold sway in panchayats, but their representation in the Legislative Assembly remains weak

Siddharthnagar News: पंचायतों में आधी आबादी का दबदबा, विधानसभा में अब भी कमजोर दावेदारी

Sun, 29 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women hold sway in panchayats, but their representation in the Legislative Assembly remains weak
हेडिंग- 2-पंचायतों में 45.6 प्रतिशत महिला प्रधान, विधानसभा की पांच सीटों में सिर्फ एक महिला विधायक
विज्ञापन

- सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव से बढ़ेंगी उम्मीदें
- परिसीमन के बाद बदल सकती है जिले में महिला राजनीतिक प्रतिनिधित्व की तस्वीर
सिद्धार्थनगर। जिले की पंचायतों में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी मजबूत है लेकिन विधानसभा तक पहुंचने में उनकी हिस्सेदारी अब भी सीमित है। जिले की 1,199 ग्राम पंचायतों में 547 यानी 45.6 प्रतिशत की कमान महिला प्रधानों के हाथ में है। वहीं, पांच विधानसभा सीटों में केवल एक पर महिला विधायक हैं। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव के तहत सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की बात से जिले में भी महिला नेतृत्व के विस्तार की उम्मीद जगी है।
17 नवंबर को जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार, जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17,29,886 मतदाता हैं। इनमें कपिलवस्तु, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।पंचायतों के आंकड़े महिलाओं की मजबूत राजनीतिक मौजूदगी की तस्वीर पेश करते हैं। जिले की 1,199 ग्राम पंचायतों में 547 पर महिला प्रधान हैं। वहीं, ग्राम पंचायतों के 14,859 वार्ड सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी 43.9 प्रतिशत है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी वर्ष 2021 में शीतल सिंह निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन

इसके उलट विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी कम है। जिले की पांच सीटों में सिर्फ डुमरियागंज से सैयदा खातून महिला विधायक हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव के तहत सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की बात कही गई है। इसे लागू करने में परिसीमन की प्रक्रिया अहम होगी। परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और सीमाओं में बदलाव हो सकता है। ऐसे में जिले में भी महिला प्रतिनिधित्व का समीकरण बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत शर्मा का कहना है कि सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के साथ 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने पर महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर पैदा होंगे। इससे विधानसभा और लोकसभा में उनकी भागीदारी बढ़ सकती है।

41 प्रतिशत महिला प्रधान नौवीं या उससे आगे शिक्षित, 12 प्रतिशत स्नातक
जिले की महिला ग्राम प्रधानों की शैक्षिक योग्यता के आंकड़े भी महिला नेतृत्व की पृष्ठभूमि को सामने रखते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 41 प्रतिशत महिला प्रधान नौवीं या उससे आगे तक शिक्षित हैं, जबकि 12 प्रतिशत स्नातक हैं। यह बताता है कि पंचायतों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाओं में शिक्षित महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी है। अब महिला आरक्षण के प्रस्ताव के बीच विधानसभा की राजनीति में भी उनकी भागीदारी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed