{"_id":"6b0c6597b96238b00f0653a4","slug":"siddharthnagar-news-bjp-office-bearers-and-workers-listened-to-mann-ki-baat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-169003-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
Sun, 29 Nov 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
- डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों और नगर पंचायतों में हुआ सामूहिक श्रवण
डुमरियागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें एपिसोड का रविवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के संदेशों, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गई।
शाहपुर स्थित हिंदू भवन के बूथ संख्या 94 पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ कार्यक्रम सुना। नगर पंचायत भारतभारी में चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा ने जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। बढ़नी चाफा में चेयरमैन धर्मराज वर्मा, भड़रिया में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान और भनवापुर में गणेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में लोगों ने कार्यक्रम का श्रवण किया।
इसके अलावा डुमरियागंज में अशोक अग्रहरि और अमरेंद्र त्रिपाठी, मिठवल में श्रवण चौधरी, भवानीगंज में राजकुमार चौधरी और सुहेलवा में उदयपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन
इस दौरान रामू गौतम, रविंद्र शर्मा, रामबिलास कन्नौजिया, आकाश पांडेय, रामप्रकाश पांडेय, रामकुमार गौतम, गिरिजाकांत चौधरी, रामप्रकाश चौधरी और शिवकुमार अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।