{"_id":"69b467e4dcf0eec20e07e36e","slug":"woman-dies-after-falling-during-a-land-dispute-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1036-176905-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में महिला की मौत हुई है लेकिन पुलिस ने बताया महिला अचानक गिर गई इससे उसकी मौत हो गई। शव का पुलिस पोस्टमार्टम करा रही हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला का खुलासा होगा।
थाना क्षेत्र के हरिमहुआवा गांव के बलिंदर चौहान और कैलाश चौहान के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। कैलाश चौहान गांव के बाहर अपना मकान बना रहे है वहीं सुबह बलिंदर चौहान पहुंचा और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा लिया और बातचीत चल रही थी इसी बीच कैलाश चौहान की पत्नी कलावती उम्र 62 भी कुछ बता रही थी तभी वह जमीन पर गिर गई उन्हें परिजन पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट से घायल होने से उनकी मौत हुई है वहीं पीआरबी के अनुसार, मौत पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कैसे हुआ। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।