{"_id":"6ac7dfe660ddbfb4b3007bf0","slug":"woman-caught-for-stealing-a-shiksha-mitras-chain-in-an-e-rickshaw-two-others-managed-to-escape-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166076-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-रिक्शा में शिक्षामित्र की चेन चोरी एक महिला पकड़ी गई, दो भाग निकलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-रिक्शा में शिक्षामित्र की चेन चोरी एक महिला पकड़ी गई, दो भाग निकलीं
विज्ञापन
बांसी। ई-रिक्शा में सवार महिलाओं की ओर से चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को बांसी कस्बे में अपनी 80 वर्षीय मां को इलाज के लिए 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय ले जा रही नरही निवासी शिक्षामित्र शीला त्रिपाठी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई।
चेन गायब होने का पता चलते ही उन्होंने एक महिला को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले गईं। पुलिस के अनुसार, महिला के पास से चेन बरामद हुई, जबकि उसकी दो साथी पुलिस गेट के पास से फरार हो गईं। हालांकि, पीड़ित महिला ने बाद में कार्रवाई से इन्कार कर दिया और कोई तहरीर नहीं दी।
शीला त्रिपाठी बृहस्पतिवार अपराह्न अपनी मां को ई-रिक्शा से अस्पताल ले जा रही थीं। रोडवेज चौराहे से ई-रिक्शा के कोतवाली रोड की ओर मुड़ने पर तीन महिलाएं उसमें सवार हुईं। उन्होंने खुद को असहाय बताते हुए अस्पताल जाने की बात कही। आरोप है कि कोतवाली पहुंचने से पहले तीनों में से एक महिला ने शीला के गले से सोने की चेन निकाल ली।
विज्ञापन
चेन चोरी होने का अहसास होते ही शीला ने महिला को पकड़ लिया। वह उसे लेकर कोतवाली पहुंचीं। तलाशी में महिला के पास से चेन बरामद हो गई। इसी दौरान उसकी दो साथी महिलाएं कोतवाली के गेट के पास से फरार हो गईं। पुलिस ने पकड़ी गई महिला से पूछताछ शुरू की।
कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित महिला अपनी चेन लेकर चली गई है और कार्रवाई नहीं चाहती। मामले की जांच की जा रही है।