{"_id":"67228c3e42c3449b9001e374","slug":"wish-good-wishes-by-worshiping-lord-ganesha-and-lakshmi-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126561-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा कर आज करेंगे मंगल कामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा कर आज करेंगे मंगल कामनाएं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार की दीपावली कुछ ज्यादा ही खास योगों से युक्त है। ऐसा ज्योतिष विद्वानों का कहना है। मां लक्ष्मी पृथ्वी मंडल पर भ्रमण करेंगी, जिससे भक्तों के लिए धन वर्षा का योग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्य योगेश पांडे ने बताया कि इस बार की दीपावली काफी वर्ष के बाद दुर्लभ संयोग से युक्त है। इस बार दीपावली 31 अक्तूबर बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार की दीपावली में दैवीय शक्ति का समावेश हो रहा है, जो जनमानस ही नहीं पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी साबित होगा।
अक्तूबर को सुबह 3:15 बजे के बाद से दीपावली अमावस्या तिथि प्रारंभ होकर पूरी रात तक है। अमृत रेखा मुहूर्त के अनुसार मां लक्ष्मी धन वर्षा योग लेकर पृथ्वी मंडल पर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाए जाने का शास्त्र विधान है। प्रात काल से ही चित्रा नक्षत्र का समावेश हो जाएगा। जो देर रात्रि तक भोग करेगा।