{"_id":"662d4f488a188bd3820f2bc4","slug":"weapon-factory-caught-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116472-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंड़ाफोड़, शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंड़ाफोड़, शातिर गिरफ्तार
Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
टीम ने पांच तमंचा के साथ बनाने का उपकरण किया बरामद
त्रिलोकपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के बहादुरपुर बाग स्थित मड़ई से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया है। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सिवान में स्थित एक मड़ई में असलहा बना रहे शातिर को दबोच लिया। उसके कब्जे से पांच बना हुआ तमंचा और छह अर्धनिर्मित तमंचा बरामद किया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि त्रिलोकपुर एसओ चंदन कुमार और एसओ प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि क्षेत्र के बहादुर के सिवान में आम के बाग में मड़ई में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाकर चोरी से बेचता है। आज भी बना रहा है। अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम तैयार हुई और मौके पर पहुंच गई। मड़ई के समीप पहुंचने पर खटखट की आवाज आ रही थी। अपने आप को छिपते छिपाते मड़ई को चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस वालों को देखकर वह व्यक्ति मड़ई से निकलकर भागने का प्रयास किया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सलीम निवासी जबजौवा थाना डुमरियागंज बताया। पूछताछ करने के बाद केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
-- -
पुलिस ने यह किया बरामद
पांच तमंचा, छह अदद नाल, दो जिंदा कारतूस, तमंचा बनाने के विभिन्न उपकरण, भट्ठी लोहे की, छीनी, एक हथौड़ी, लोहे की सड़सी, एक पेचकस, एक लोहा काटने की आरी ब्लेड लगा हुआ, तीन आरी ब्लेड, रिंच छोटा बड़ा, एक लोहे की फूंकनी, एक रेती, एक सुम्ही, एक लोहे का ठीहा, एक अदद लोहे की धौकनी मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
-- -
पूछताछ ने उगले राज
पकड़े गए आरोपी सलीम ने बताया गया कि वह डुमरियागंज के जबजौवा का रहने वाला है। डुमरियागंज पुलिस मेरी निगरानी करती है। इसलिए लुक छीप कर थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र में रहता है। नेपाल सीमा पर पांच से 10 हजार रुपये प्रति तमंचा के रेट से बेचता हूं। इसी से अपना जीवन निर्वाह करता हूं।