फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waterlogging from city to village, pedestrians worried

Siddharthnagar News: नगर से लेकर गांव तक हुआ जलभराव, राहगीर परेशान

Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging from city to village, pedestrians worried
-एसडीएम ने जलभराव वाले स्थानो का निरीक्षण कर समस्या समाधान का ईओ को दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र मे पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से नगर से लेकर गांव-गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।जिससे लोगो की आवागमन की डगर मुश्किलभरी हो गई है। सबसे विकट समस्या डुमरियागंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की है। जहां पर सड़क के किनारे सहित जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आने जाने मे काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। नगर पंचायत द्वारा नगर मे कराऐ गए जलनिकासी के इन्तेजाम के दावे की पोल शुक्रवार और शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने खोलकर रख दी है। डुमरियागंज नगर पंचायत के इनदिरानगर वार्ड, हबीबुल्लाह नगर, आजाद नगर, आम्बेडकर नगर, गांधी नगर आदि कई वार्डो मे बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव हो गया है। शनिवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने डुमरियागंज नगर मे हुए जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर ईओ को जल भराव की समस्या का जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया।वही दूसरी तरफ बारिश के चलते हल्लौर स्थित साप्ताहिक मंगल बाजार स्थल, जबजौआ, सिकाहरा, बनजरहवा, बेवा, वासा, लटिया , गौहनियाराज, भटगवा, बयारा आदि स्थानों पर भी जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाने से लोगो को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed