Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers surrounded suspicious women travelling in a Bolero.

Siddharthnagar News: बोलेरो सवार संदिग्ध महिलाओं को ग्रामीणों ने घेरा

Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded suspicious women travelling in a Bolero.
ढेबरुआ थाना परिसर में खड़ी संदिग्ध महिलाओं की बोलोरो- सोशल मीडिया
ढेबरूआ। थाना क्षेत्र के बढ़नी नगर के तिरंगा तिराहा पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दुधवनिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एक बोलेरो का पीछा कर उसे घेर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन में सवार छह से अधिक महिलाएं और चालक गांव-गांव घूमकर महिलाओं को निशाना बनाते हैं और पायल, चेन और अन्य आभूषण लेकर चंपत हो जाते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 25 जून को क्षेत्र की एक महिला से बोलेरो से पहुंची महिलाओं ने लूट की कोशिश की। कोशिश नाकाम रही लेकिन पीड़ित महिला ने उनकी गोरखपुर नंबर प्लेट लगी बोलेरो का नंबर नोट कर लिया। मंगलवार को उसी नंबर की बोलेरो फिर क्षेत्र में नजर आई। महिला ने उसे पहचान लिया और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बोलेरो का पीछा किया और तिरंगा तिराहा पर वाहन को रुकवा लिया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना ढेबरूआ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराते हुए बोलेरो समेत उसमें सवार सभी लोगों को पूछताछ के लिए ढेबरूआ थाने ले गई।

इस दौरान तिरंगा तिराहा पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि गिरोह की गतिविधियों की पुष्टि होती है तो इससे क्षेत्र में हुई आधा दर्जन चोरी और ठगी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। ढेबरूआ प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया की सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed