फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of lekhpal taking bribe goes viral

लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, जांचकर होगी कार्रवाई

Tue, 12 Jan 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Video of lekhpal taking bribe goes viral
घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- डुमरियागंज तहसील का मामला, एसडीएम कराएंगे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। आय प्रमाणपत्र में रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगते डुमरियागंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अधिकारियों तक भी पहुंचा। एसडीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

वायरल वीडियो में डुमरियागंज तहसील परिसर में एक व्यक्ति पहले लेखपाल को फोन करता है। लोकेशन पूछते हुए बुलेट पर सवार लेखपाल के पास पहुंचता है। इसी बीच तहसील का ही कोई कर्मी कहीं पैमाईश करने जाने की बात करता है तो लेखपाल कहते हैं आदेश किसी का हो बिना खर्च के कैसे होगा। मेरी बाइक ही 250 रुपए का पेट्रोल पीती है। इसके बाद शादी अनुदान के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने आए व्यक्ति से पूछता है कि किसके नाम का आय बनना है। जवाब मिलता है संजय गुप्ता के नाम से। जिस पर लेखपाल पूछता है खेती कितनी है, जवाब मिलता है 12 मंडी वह भी पट्टे की। संजय के लड़के से उसका व्यवसाय पूछता है तो रिपोर्ट लगवाने आए युवक ने पहले 100 रुपए दिए। जिस पर लेखपाल बोलता है इतने में क्या होगा, फिर उसे कुछ और रुपए रिपोर्ट लगाने के एवज में मिलते हैं। वीडियो वायरल होते ही चर्चा में आ गया। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम त्रिभुवन ने कहा मामला संज्ञान में है, जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed