{"_id":"6a63b8dc9dd46416c402fd89","slug":"victims-of-cyber-fraud-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161756-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस कराई रकम
Sat, 25 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। साइबर ठगी के एक मामले में मोहाना थाना पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की सक्रियता से पीड़ित के 9,993 रुपये वापस कराए गए। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर खास निवासी रामकेश यादव ने 16 अप्रैल 2025 को टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार होने पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना मोहाना साइबर टीम, जनपदीय साइबर सेल और संबंधित बैंक के संयुक्त प्रयास से मामले की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद बुधवार को एमआरएम पोर्टल के जरिये पीड़ित के खाते में 9,993 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।