{"_id":"6aaed5c230835437eb012c6c","slug":"siddharthnagar-news-person-with-outstanding-warrant-arrested-with-1454-kg-of-cannabis-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-164925-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 1454 किलो गांजा के साथ वारंटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 1454 किलो गांजा के साथ वारंटी गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल के सुनसरी जिले में पुलिस ने 1454 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रामबहादुर यादव (30) भोक्राहा नरसिंह गांवपालिका-5 का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ जान से मारने के प्रयास के मामले में पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था।
जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी की टीम ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे इनरुवा नगरपालिका-10 के जाल्पापुर चम्राही टोल में विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मौके पर टाटा पिकअप में गांजा लोड कर रहे यादव को पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी में 47 पैकेट गांजा मिला। तौल कराने पर कुल वजन 1454 किलो 870 ग्राम निकला। कोशी प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी योगेंद्र सिंह थापा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
पुलिस ने गांजा और पिकअप को कब्जे में लेकर यादव को जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी में रखा है।