फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: To all of us, the cow is like a mother; serving them is everyone's duty

Siddharthnagar News: गाय हम सभी के लिए मां के समान, उनकी सेवा सभी का कर्तव्य

Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: To all of us, the cow is like a mother; serving them is everyone's duty
गौशाला सिरसिया नगरा विकास खण्ड जोगिया में गाय की पूजा-अर्चना करते सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श
: सेवा संकल्प अभियान में सेवा मेरा योगदान के तहत हुए कई कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जोगिया ब्लॉक के सिरसिया नगरा गोशाला में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या व सीडीओ बलराम सिंह ने गो पूजन कर उन्हें गुड़, केला एवं चना खिलाया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गाय हम सभी के लिए मां के समान है, बच्चा गाय का दूध पीकर बड़ा होता है। बिना गोधन के काम नहीं चल सकता है। गोवंश के गोबर से घरों में बिजली व गैस पैदा कर सकते हैं। सांसद ने सिरसिया नगरा गोशाला की बाउंड्रीवाॅल बनाए जाने की घोषणा की। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगातार एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा सभी को सुरक्षा की और विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम के तहत पात्र वंचित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए विकास खंडों पर कैंप लगाकर उन्हें मौके पर ही लाभ प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि आप सभी लोग जानते है कि वैदिक काल में गो को गोधन कहा जाता था। बैलों से खेती होती थी। आज आधुनिक विधि से खेती हो रही है। हम सभी को आर्गेनिक विधि से खेती करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गौसेवक सुदामा, उषा, चुलही, अर्जुन प्रसाद, रघुवर और प्रमिला देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी अग्रवाल, बीडीओ जोगिया रामानंद वर्मा उपस्थित रहे।
----------
विधायक ने किया गो माता का पूजन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के उसका ब्लॉक के ग्राम पंचायत महरिया स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र में शनिवार को गो सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि गो माता की सेवा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। गो सेवा करुणा, संवेदना और सेवा भावना का प्रतीक है। विधायक ने विधिवत गो माता की पूजा-अर्चना कर गोवंश को चारा खिलाया और गो सेवा व संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिमेष कुमार मिश्रा, अजय सिंह उपस्थित रहे।

-----------
गो सेवा का लिया संकल्प
उसका बाजार। सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन शनिवार को नगर पंचायत उसका बाजार के अस्थाई गोशाला में गो सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल, ईओ अभिनव श्रीवास्तव, सभासद राजेश श्रीवास्तव, सभासद मयंक पांडेय समाजसेवी सोमनाथ मिश्र आदि ने गो पूजन करके गुण और चना खिलाया। चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प माह में प्रत्येक दिन किसी जनहित और सामाजिक कार्यों को करना चाहिए। यह सेवा प्रत्येक दिन होना चाहिए। गो माता हमें मां के सामान अपना दूध पिलाती हैं, इसलिए हमको भी इनकी सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्या, मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ मिश्र, संजय श्रीवास्तव, चंद्रगुप्त जायसवाल, कृष्णा, मोहित, राम शरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed