फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Smuggling worth 17.56 lakh busted; mobile phones and clothes seized

Siddharthnagar News: 17.56 लाख की तस्करी पकड़ी, मोबाइल-कपड़े जब्त

Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Smuggling worth 17.56 lakh busted; mobile phones and clothes seized
नेपाल पुलिस द्वारा पकड़ा गया गांजा तथा पिकअप। स्रोत सोशल मीडिया
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। नेपाल के परसा जिले में आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने नियमित गश्त के दौरान कस्टम चोरी कर लाए गए 17 लाख 56 हजार 990 नेपाली रुपये मूल्य के मोबाइल पार्ट्स और कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरामदगी बीरगंज महानगरपालिका और पकाहामैनपुर गांवपालिका में दो अलग-अलग स्थानों से हुई। जब्त सामान को बीरगंज कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। एपीएफ के अनुसार बीरगंज महानगरपालिका वार्ड-1 स्थित नाइकाटोला में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन

मौके से 6 लाख 98 हजार 450 नेपाली रुपये मूल्य के मोबाइल पार्ट्स बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खेप भारत से कस्टम शुल्क से बचाकर नेपाल लाई गई थी। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्ति सामान छोड़कर भाग निकले, जिनकी पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई पकाहामैनपुर गांवपालिका वार्ड-5 के सबियाथवा में की गई। यहां एक शेड में छिपाकर रखे गए 10 लाख 58 हजार 540 नेपाली रुपये मूल्य के कपड़े बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि कपड़ों की खेप भी अवैध तरीके से सीमा पार लाई गई थी और आगे बाजार में खपाने की तैयारी थी।

आर्म्ड पुलिस फोर्स के डिप्टी सुपरिटेंडेंट प्रकाश चंद्र भट्टा ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद सामान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बीरगंज कस्टम कार्यालय को हस्तांतरित कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और तस्करी नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed