फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uttar Pradesh tops in violence against women: Siddhartha

महिलाओं पर हिंसा में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर : सिद्धार्थ

Wed, 25 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh tops in violence against women: Siddhartha
महिलाओं पर हिंसा में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर : सिद्धार्थ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अपहरण, दुष्कर्म और हत्याओं के कारण महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। महिला हिंसा में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। सरेराह बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। रक्षाबंधन के दिन भी विचलित करने वाली दुष्कर्म की कई घटनाएं हुईं।
पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर मिशन 2022 के सिलसिले में बूथ कमेटियों समेत मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी, युवजन सभा तथा छात्र सभा के संगठनों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शाहजहांपुर, रामपुर, बांदा से कई घटनाएं हुई। कहा कि ‘मिशन शक्ति‘ तले महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद मुख्यमंत्री के गोरखपुर जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहां हत्या, लूट व महिलाओं से हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं, बच्चियों का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ, जैसा भाजपा के राज में हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी यादव, उग्रसेन प्रताप सिंह, विजय पासवान, जमील सिद्दीकी, चमन आरा राईनी, मो. इद्रीश पटवारी, मो. जावेद, खुर्शीद अहमद खान, अंबिकेश श्रीवास्तव, जेपी यादव, विष्णु उमर, अबु बकर, अमित यादव, शाहबाज अहमद, अजय चौरसिया, सुभंगी दिर्वेदी, तौलेश्वर निषाद, अकरम हुसैन, विजय यादव, कलाम सिद्दीकी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed