फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   urinate on religious place, two arrest

धार्मिक स्थल पर पेशाब करने के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
urinate on religious place, two arrest
धार्मिक स्थल पर पेशाब करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। क्षेत्र के एक धार्मिक स्थान पर पेशाब करने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डुमरियागंज थाने के एसआई उमेश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ सांप्रदायिक माहौल खराब करने समेत विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड के परसा हुसैन में स्थित धार्मिक स्थल पर गांव के युवक का पेशाब करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर देख डुमरियागंज नगर पंचायत निवासी राजीव अग्रहरि ने पुलिस को ट्विट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। डुमरियागंज एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि एक युवक के पेशाब करने और दूसरे युवक को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed