फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Unchdih children dominated the competition

Siddharthnagar News: प्रतियोगिता में ऊंचडीह के बच्चों का रहा दबदबा

Mon, 25 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Unchdih children dominated the competition
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इटवा के सरस्वती शिशु मंदिर ऊंचडीह के बच्चे। विज्ञ​​प्ति
सिद्धार्थनगर। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुरैना बांसी में आयोजित सांस्कृतिक विज्ञान एवं गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर ऊंचडीह सिद्धार्थनगर के छात्र-छात्राओं ने पूरे जनपद में अपना परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल दस विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य अच्युतानंद मिश्र ने बताया कि सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर से आये बच्चों में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर ऊंचडीह के बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। प्रतियोगिताओं में विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बहन खुशी मिश्र, कलशमणि त्रिपाठी, वैष्णवी त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, वैदिक गणित में अंशिका मिश्र, प्रियांशी अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि ने द्वितीय स्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में अदिति त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रश्न वाचन में भैया अमित अग्रहरि ने प्रथम स्थान, गणित प्रश्न वाचन में प्रिंशी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों शिव पूजन मिश्र, रमेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, सूर्य प्रताप मणि त्रिपाठी, प्रिंस मिश्र, हनुमान पांडेय आदि ने बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed