{"_id":"6679d9826779ed32820430a7","slug":"unannounced-power-cuts-making-people-cry-in-the-scorching-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119593-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में रुला रही अघोषित बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में रुला रही अघोषित बिजली कटौती
Tue, 25 Jun 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो महीने से नहीं हो रहा सुधार, लोगों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। जबकि दिन में लो वोल्टेज से पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
भीषण गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति पिछले दो महीने से बेपटरी हो गई है। शहर में भीषण गर्मी के चलते निर्धारित 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर दिखावा साबित हो रहा है। कभी बिजली केंद्र की मशीनों के नाम पर आपूर्ति बंद हो रही है। तो कभी शटडाउन के नाम पर दिन में कई-कई बार आपूर्ति बंद की जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति न होने से लोग गर्मी से परेशान तो हैं ही, साथ ही किसानों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को इन दिनों खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन आपूर्ति का समय निर्धारित न होने से ट्यूबवेल नहीं चलने से किसान परेशान हैं।
-- -- --
बिजली रोस्टर के अनुसार दी जा रही है। यदि कही लोकल फाल्ट है तो समस्या आ रही है। उसे सही करने के लिए बिजली काटी जाती है। उसके बाद पूरा समय बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
-एसके पासवान, एसई