{"_id":"6a0df221b25f6425d10a72d8","slug":"unannounced-power-cuts-make-people-miserable-causing-sleepless-nights-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158491-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अघोषित कटौती से लोग बेहाल, रात में नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अघोषित कटौती से लोग बेहाल, रात में नींद हराम
Wed, 20 May 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात के समय अचानक बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महरवाजोत पावर हाउस से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन इन दिनों रात में कई-कई घंटों तक आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए रात गुजारना मुश्किल हो गया है।
क्षेत्र निवासी महेंद्र कुमार, उमेश और रामनरेश ने बताया कि बिजली कटौती के कारण लोगों को रात में जागकर समय बिताना पड़ रहा है। उमस और गर्मी के चलते घरों में रहना मुश्किल हो गया है, ऐसे में कई लोग छतों और खुले स्थानों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का असर जिगनिहवा, बहादुरगंज, तिवारीपुर समेत आसपास के सभी गांवों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही कटौती से लोगों की नींद खराब हो रही है और दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। लोगों ने बिजली विभाग से नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके और जनजीवन सामान्य हो सके।