फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two cunning criminals arrested; theft cases solved.

Siddharthnagar News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की वारदातों का खुलासा

Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two cunning criminals arrested; theft cases solved.
पथरा । थाना पथरा बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम की कार्रवाई में रविवार रात चोरी की योजना बना रहे दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार और 12,600 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने खेसरहा और चिल्हिया थाना क्षेत्रों में पिछले दो माह के भीतर हुई चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ पथरा बाजार जर्नादन प्रसाद ने बताया कि रविवार रात थाना पथरा बाजार पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ गश्त कर रही थी। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग पर करीब 100 मीटर आगे एक मकान के पास दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी करने के औजार और 12,600 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिब (24) और अब्दुल रहमान (26) निवासी टिकरिया थाना डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शाकिब के खिलाफ डुमरियागंज थाने में वर्ष 2024 के दो मामलों समेत खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में कुल पांच मामले दर्ज हैं। वहीं अब्दुल रहमान के खिलाफ खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। पथरा बाजार थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed