{"_id":"6161d6ab8ebc3e626910b4b6","slug":"traning-siddharthnagar-news-gkp412350637","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को शिविर के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक माह का होगा। इसमें आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही बेल्ट, जूते, बैग, पेन पेंसिल आदि को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाली बेटियों को अक्सर शोहदे परेशान करते हैं। इस डर से तमाम बेटियां पढ़ाई छोड़ देती हैं। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। एक स्कूल में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाना है। जूडो से थाई डिफेंस तक का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके तहत बेटियों को रनिंग, स्ट्रेचिंग, जंपिंग, जूडो कराटे, एल्बो अटैक, नेक अटैक, मिडल एल्बामिन अटैक, फारवर्ड ब्लाक, थाई डिफेंस, फेस किक, चेस्ट किक, राउंड किक और नोज किक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की बीईओ करेंगे निगरानी
प्रशिक्षण की खंड शिक्षा अधिकारी निगरानी करेंगे। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया समय-समय पर फीड बैक लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचना दिया जाएगा। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूलों में प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश मिला है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।