फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traders will get rights only through political activism

राजनीतिक सक्रियता से ही व्यापारियों को मिलेगा हक : नितिन अग्रवाल

Sun, 06 Aug 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Traders will get rights only through political activism
लोहिया कला भवन में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्
सिद्धार्थनगर। प्रदेश का व्यापारी राजनीति में भागीदारी नहीं करता है, अब व्यापारियों को आगे आना चाहिए, क्योंकि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 70 प्रतिशत व्यापारियों को नगर पालिका के चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित कराकर व्यापारियों को मजबूत करने का कार्य किया है। ये बातें, आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने लोहिया कला भवन में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

यूपी में जो कानून का उल्लंघन करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा या उत्तर प्रदेश ही छोड़ के जाना पड़ेगा। वर्ष 2017 से पहले कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त थी। पिछले छह वर्षों से भाजपा सरकार ने सबको सुरक्षा का एहसास दिलाया। व्यापारी वर्ग सुरक्षित माहौल में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था में जिले की बहुत बड़ी भूमिका है। बासमती चावल के साथ कालानमक चावल को भी एक्पोर्ट में शामिल करें, जिससे सिद्धार्थनगर अकेले एक ट्रिलियन डॉलर की साझेदारी कर सकेगा। व्यापारियों की समस्या दूर होगी तो तभी विकास होगा। जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न इस सरकार में नहीं हो रहा है। इस दौरान नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, नितेश पांडेय, राणा प्रताप सिंह, बीएन प्रसाद, राकेश दत्त त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण कसौधन, मोहम्म हारून, संजय कसौधन, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, भीम चंद कसौधन मौजूद रहे।

लोहिया कला भवन में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्

लोहिया कला भवन में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed