फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traders made aware of cybercrime

साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किए गए व्यापारी

Wed, 25 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Traders made aware of cybercrime
साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किए गए व्यापारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने उनकी समस्याएं सुनीं और निदान के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक की गई। सभी की पुलिस से संबंधित समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना गया। समयबद्ध अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि साइबर फ्रॉड के दृष्टिगत ऑनलाइन लेन-देन में अत्यंत सतर्कता रखें। किसी को भी अपना बैंक डिटेल अथवा ओटीपी शेयर न करें। साइबर फ्रॉड की घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 155260 पर तत्काल बताएं। घटना से 72 घंटे के अंदर प्रकरण दर्ज होने पर धन वापसी की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपी 112 में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर रिस्पांस टाइम और निस्तारण की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहा हूं। विगत माह में पीआरबी वाहनों का रिस्पांस टाइम औसतन नौ मिनट रहा था। अधिक सुधार का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी समय 112 पर नेटवर्क के कारण कॉल नहीं लग पा रही हो तो तत्काल यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर 7570000100 पर अपनी शिकायत भेजें, तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। एएसपी ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed