फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Toll Tax has taken but not goog arrangments

सुविधाएं नहीं, वसूला जा रहा टोल टैक्स

Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Toll Tax has taken but not goog arrangments
सुविधाएं नदारद, वसूला जा रहा टोल टैक्स
विज्ञापन

परसा (सिद्धार्थनगर)। एनएच-730 पर शोहरतगढ़-बढ़नी के बीच गोल्हौरा गांव के पास बना टोल प्लाजा पांच महीने पहले शुरू हुआ था। वाहनों से टोल वसूली भी की जा रही है। लेकिन, यहां सुविधाओं के नाम पर न एंबुलेंस है और न ही प्राथमिक उपचार की कोई इंतजाम। इससे लोगों में आक्रोश है। शोहरतगढ़-बढ़नी एनएच-730 पर स्थित गोल्हौरा में नौ जुलाई को ही टोल प्लाजा की शुरुआत हो गई। आने-जाने वाले वाहनों से टोल प्लाजा पर टोल भी वसूला जाने लगा। पर टोल प्लाजा पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं लगभग नहीं के बराबर है।
टोल टैक्स वसूली के इतर व्यवस्था क्रेन और आपातकालीन में चिकित्सा सुविधाएं तथा रूट पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सुविधाएं इस हाईवे पर कहीं भी दिखाई नहीं दे रही हैं। टोल प्लाजा शुरू होने के बाद से कभी भी एंबुलेंस खड़ी दिखाई नहीं दी। दुर्घटना की वजह से लगने वाले जाम से निपटने के लिए टोल टैक्स बैरियर पर क्रेन की व्यवस्था होनी चाहिए। 24 घंटे वहीं पर आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रेन खड़ी होनी चाहिए।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गौल्हौरा के पास बने टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी की है। टोल प्लाजा पर क्रेन, एंबुलेंस प्राथमिक उपचार और रूट पेट्रोलिंग वाहन की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी एनएच की है। इस कारण दो विभागों के बीच में जिम्मेदारी के बंटवारे से क्षेत्रवासियों को मानक के अनुसार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जबकि टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों से बात किया गया तो उन्होंने इन सुविधाओं की जवाबदेही एनएचआई की बताई। इसके अलावा गौहनिया से सनई तक मार्ग का निर्माण न करके एनएच ने केवल गड्ढा मुक्त कर दिया। क्षेत्रवासियों के मुताबिक जब तक मार्ग को पूरी तरह से बन न जाए तब तक टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स न वसूला जाए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल टोल प्लाजा पर टोल लेने के लिए है। एनएच पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह का कहना है कि टोल प्लाजा पर संसाधना की उपलब्धता के संबंध में कोई शिकायती पत्र मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मडनी से सनई तक मार्ग पूरी तरह से बन न जाए तब तक टोल टैक्स की वसूली बंद किया जाए। क्षतिग्रस्त मार्गों पर चलने के बाद टोल टैक्स अदायगी ठीक नहीं है। यह वाहन स्वामियों के साथ अन्याय है।
-चौधरी निसार अहमद, तौलिहवा
टोल टैक्स वसूली से इतर व्यवस्था क्रेन व आपात कालीन में चिकित्सा व रूट पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए जो इस हाईवे पर कहीं नहीं दिखती है। लेकिन, मानक के अनुरूप कहीं भी फर्स्ट एड से लेकर तात्कालिक सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
-महेंद्र शुक्ल औदही कला
टोल प्लाजा शुरू होने के बाद से कभी भी एंबुलेंस वहां खड़ी दिखाई नहीं दी और न ही चिकित्सक मौजूद रहते हैं और न दो सहायक। यहां तक कि चालक भी कहीं गाड़ी खड़ी कर गायब हो जाता है। जबकि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों के इलाज में तत्परता बरतने के लिए यह सुविधा दी गई।

-संत प्रसाद निषाद, तालकुंडा
टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी एनएआई की है, जबकि टोल प्लाजा पर क्रेन, एंबुलेंस, फस्ट एड की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी एनएच की है। इस कारण दो विभागों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे से केवल क्षेत्रवासियों को मानक के अनुसार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
भोला शर्मा धनौरा, मुस्तकहम
बोले सांसद
मैंने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उसका से चिल्हिया तक एनएच-730 के मरम्मत व चौड़ीकरण के लिए मांग की है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।
जगदंबिका पाल, सांसद, डुमरियागंज
---
बोले विधायक
मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री व व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की, परंतु कुछ नहीं हुआ।
चौधरी अमर सिंह, विधायक, शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed