फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tiranga rally reveals with echoes of bharat mata ki jai

भारत माता के जयकारे लगाते निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
tiranga rally reveals with echoes of bharat mata ki jai
भारतभारी में बाइक तिरंगा रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भारत माता के जयकारे लगाते निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। मां भारती के जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा। जिला मुख्यालय पर एसएसबी ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सनई से साड़ी तिराहा होते हुए पूरे शहर में घूमी। इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनक नंदनी विद्यामंदिर गौरडीह में शुक्रवार को बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। प्रधानाचार्य बृजेश दुबे की अगुवाई में रैली गौरडीह, अहिरडीह, केवटहिया होते हुए विद्यालय लौटी। इस दौरान लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान राम सूरत चौरसिया, मनोज कुमार अग्रहरि, राधे रमन, राजेश दुबे, रहमान, ओमकार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, पेड़ारी में गांव के युवाओं ने बच्चों के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली। खुनियांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेश्वर नाथ के बच्चों ने शिक्षक नेता अनिल तिवारी के निर्देशन में देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले शहीदों, दैनिक दिनचर्या से जुड़े कार्यों की झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष डीएन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अतीउल्लाह, समाजसेवी प्रिंस मिश्रा, लालजी तिवारी, पप्पू यादव, प्रधान एहसान अली, शिक्षक शशिबाला, सुभावती समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लोटन प्रतिनिधि के प्रतिनिधि के अनुसार, घर घर तिरंगा फहराने के संदेश के साथ ग्राम पंचायत एकडेंग्वा के पंचायत भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा में पंचायत सदस्यों और गांव के लोगों ने भाग लिया।
एसएसबी जवानों और एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली
तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों, पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट व छात्र, शोहरतगढ़ पुलिस के जवान व बसंतपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से बाइक व साइकिल रैली निकाली। रैली बसंतपुर से शुरू होकर बेनीनगर, महादेव बुजुर्ग, रौनिहवा, मानपुर, तुलसियापुर चौराहा होते हुए पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज में समाप्त हुई।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली में शामिल एसएसबी व पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेटों और छात्रों व ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगा रहे थे। इस दौरान एसएसबी के सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, एनसीसी के सीटीओ धनंजय पाठक, एसआई रमाकांत, बसंतपुर प्रधान इमरान अहमद, बालगोविंद यादव, प्रदीप मौर्य, रामकिशोर आदि मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा निकाली, झंडा वितरण किया
बांसी। नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी व अधिशासी अधिकारी विंध्याचल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरपालिका कार्यालय से रोडवेज चौराहा होते हुए तहसील कार्यालय, पेट्रोल पंप, माधव पार्क तक तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया और झंडा वितरित किया। इस दौरान रवि शंकर गुप्ता, जमील अहमद, अमरेंद्र, सुधीर कुमार, प्रमोद अग्रहरी, योगेंद्र कुमार, शमीम, अनूप पांडेय, विजय मौर्य ,राजू प्रसाद, रामचरण यादव, सबलू, बुधसागर, गंगाराम आदि शामिल थे।
लोगों को किया गया जागरूक
बर्डपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने शुक्रवार को कपिलवस्त नगर पंचायत से चैनपुर बर्डपुर मधुबेनिया होते हुए नौगढ़ तक तिरंगा यात्रा निकाली।

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सदियों पहले भारत विश्व गुरु हुआ करता था और एक बार फिर भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव में ना सिर्फ देशवासी भाग ले रहे हैं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा फहराने की अपील लोगों से की और कहा कि अमृत महोत्सव में भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सर्वेश जायसवाल, दीपेंद्र चौधरी, घनश्याम चौधरी, नीरज जायसवाल, सुनील जायसवाल, उमेश चौधरी, परशुराम, राकेश मिश्रा, विंदेश्वरी चौधरी, हरिओम, दीपक जायसवाल, सोनू कसौधन, अटल बिहारी चौधरी, सोनू जायसवाल, अभिषेक जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed