फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three arrested for beating the young man's head

पिटाई कर युवक का सिर मुड़वाले वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for beating the young man's head
पिटाई कर युवक का सिर मुड़वाले वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के एक गांव का है मामला
इटवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की पिटाई करके उसका सिर मुड़वा दिया गया और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में घटना की चर्चा थी। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज करके तीन आरोपितों को जेल भेज दिया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने इटवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन युवकों ने मिलकर अपमानित करने के इरादे से सिर मुड़वा दिया और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारापीटा। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया। पीड़ित ने इटवा थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अपमानित करने के इरादे से सिर मुड़वाने के मामले में इटवा पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपी मोहम्मद साबिर, इब्राहिम व अब्दुल साबिर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक इटवा बिंदेश्वरी मणि तिवारी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed