फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Threat of bloody game in land dispute, police sent him to jail

Siddharthnagar News: जमीन विवाद में खूनी खेल की धमकी, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 27 Jul 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Threat of bloody game in land dispute, police sent him to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जमौती गांव में जमीन के एक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति की पैतृक संपत्ति पर चाचा ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया। वह खेत में जबरन दो बजे रात में धान की रोपाई करने लगा।
विरोध करने पर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जमौती निवासी मोहम्मद शकील ने सीओ को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

शकील ने बताया कि वह ग्राम जमौती का निवासी है, और एक गाटा भाग का खतौनी में हिस्सेदार है। जहां उसका मकान भी बना है। इसके अतिरिक्त, गाटा में उसकी कृषि भूमि है, जिस पर वह खेती करता है। शकील के मुताबिक जब वह रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया था, तब उसके चाचा इफ्तेखार अहमद ने कथित तौर पर उसके मकान पर कब्जा कर लिया और उसका सारा सामान कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान इमरान और शाकिर सहित अन्य लोगों ने 14 जुलाई को उसके हिस्से के खेत में धान की रोपाई शुरू कर दी। जब शकील ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को गालियां दीं और गांव छोड़कर भाग जाने को कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed