{"_id":"60e883858ebc3e87bb6cafa4","slug":"there-will-be-a-fight-in-10-blocks-782-bdcs-will-vote-siddharthnagar-news-gkp401256059","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 ब्लॉकों में होगा घमासान, 782 बीडीसी करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 ब्लॉकों में होगा घमासान, 782 बीडीसी करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 ब्लॉकों में होगा घमासान, 782 बीडीसी करेंगे मतदान
प्रमुख पद के लिए आज होगा मतदान, चार ब्लॉक में हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन
एक प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद भी भनवापुर समेत सभी ब्लॉकों में होगी कड़ी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के 14 ब्लॉकों में चार में निर्विरोध निर्वाचन एवं नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद शेष 10 ब्लॉकों में आज मतदान होना तय हो गया है। ब्लॉकों कार्यालयों पर इन 10 ब्लॉकों के 782 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) मतदान करेंगे।
ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में नाम वापसी का समय समाप्त होने के बावजूद बांसी में सर्वाधिक तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, शेष नौगढ़, भनवापुर, इटवा, डुमरियागंज, खेसरहा, बढ़नी, लोटन, जोगिया और शोहरतगढ़ में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इससे इन ब्लॉकों में चुनावी घमासान में प्रत्याशी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो रही है। इन ब्लॉकों में प्रत्याशी चुनावी बाजी जीतने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। कई दिनों से चल रही चुनावी कवायद दो दिनों में चरम पर पहुंच गई है। सदस्यों को सहेजने के लिए प्रत्याशी एवं उनके समर्थक बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार सुबह से शाम तक दौड़भाग करते नजर आए। कुछ स्थानों पर विपक्षियों ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया है।
वह ब्लॉक जहां चुनाव होने है वहां मतदाता बीडीसी की संख्या
ब्लॉक बीडीसी
नौगढ़ 69
भनवापुर 93
इटवा 82
डुमरियागंज 115
बांसी 76
खेसरहा 96
बढ़नी 73
लोटन 51
जोगिया 66
शोहरतगढ़ 61
पति ने पत्नी के पक्ष में वापस लिया पर्चा
भनवापुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी लवकुश ओझा और उनकी पत्नी सुनीता उर्फ शशिकला और निर्दल शुभांकर सिंह ने पर्चा दाखिल किया था। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन लवकुश ओझा ने पर्चा वापस ले लिया, जिससे अब भाजपा समर्थित सुनीता उर्फ शशिकला ओझा और निर्दल शुभांकर सिंह चुनाव मैदान में डटे है और दोनों के बीच कांटे की टक्कर होनी तय है।