फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There should be a ban on the establishment of Gram Nyayalaya in Etwa

Siddharthnagar News: इटवा में ग्राम न्यायालय की स्थापना पर लगाई जाए रोक

Tue, 21 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
There should be a ban on the establishment of Gram Nyayalaya in Etwa
बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 15वें दिन किया कार्य बहिष्कार, बैठक करके जताया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। इटवा में निर्मित हो रहे ग्रामीण न्यायालय के विरोध में लगातार 15वें दिन सोमवार को भी बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया। साथ ही बार के अध्यक्ष और महामंत्री की अगुवाई में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना डुमरियागंज के फौजदारी वाद का क्षेत्राधिकार डुमरियागंज न्यायालय को दिए जाने की मांग की गई।

सोमवार बार भवन डुमरियागंज पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने कहा कि जब तक इटवा में प्रस्तावित ग्रामीण न्यायालय की स्थापना पर रोक नहीं लगा दी जाती है। डुमरियागंज न्यायालय को डुमरियागंज थाने का फौजदारी क्षेत्राधिकार नहीं बढ़ाया जाता तब तक एसोसिएशन के अधिवक्ता सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। इस दौरान बार एसोसिएशन के महामंत्री राम बहादुर यादव, विकास सिंह, रमन श्रीवास्तव, राजेश, मुनिश रिजवी, अशोक श्रीवास्तव, अवध बिहारी सिंह, राम पाल सिंह, पवन यादव, वशिष्ठ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed