{"_id":"5ffdd29d8ebc3e31f65e3d01","slug":"the-vaccine-will-be-under-the-supervision-of-cctv-cameras-and-policemen-siddharthnagar-news-gkp3806375158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे और पुलिसकर्मी की निगरानी में रहेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे और पुलिसकर्मी की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे और पुलिसकर्मी की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
जिले के सभी 16 केंद्रों पर कोल्ड चेन के बाहर लगाए गए कैमरे
प्रथम चरण में 9347 स्वास्थ्यकर्मियों का होना है टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिला ड्राई रन में पास हो चुका है। प्रथम चरण में 9347 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए आने वाली वैक्सीन 16 कोल्ड चेन प्वाइंट (केंद्रों) पर रखी जाएंगी। इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे और पुलिसकर्मी करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी की व्यवस्था मुकम्मल कर ली है।
कोविड-19 टीकाकरण की 16 जनवरी से हो रही शुरूआत के पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। जिलेभर में 16 कोल्ड चेन पर वैक्सीन रखी जाएगी। इसमें सीएमओ ऑफिस स्टोर, जिला अस्पताल, दस सीएचसी और चार पीएचसी शामिल हैं। इन केंद्रों पर विभाग के पास पहले से ही डीप फ्रीजर मौजूद है। इसका तापमान माइनस 17 से 30 तक का होगा। इसमें सीएमओ ऑफिस स्टोर को छोड़ अन्य जगहों को विभाग ने टीकाकरण केंद्र भी बनाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि वैक्सीन रखने के लिए 16 स्थानों को केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर वैक्सीन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जा चुकी है। मुख्यालय के स्टोर से ब्लॉकों को वैक्सीन भेजते समय पुलिसकर्मी भी साथ भेजे जाएंगे, ताकि सुरक्षित तरीके से वैक्सीन केंद्रों तक पहुंच सके।
वेबसाइट पर अपलोड होगी वैक्सीन की डिटेल
सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक वैक्सीन की पूरी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से प्रतिदिन केंद्र सरकार को देनी होगी, इसलिए किस व्यक्ति को कितनी वैक्सीन दी जाएगी इसकी पूरी डिटेल अपलोड होगी।
विज्ञापन
50 मिनट में पूरा होगा टीकाकरण
टीकाकरण कराने वाले लाभार्थी को 50 मिनट की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। केंद्र पर पहुंचे लाभार्थी का पहले ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी वेरिफिकेशन करेगा। इसके बाद वेटिंग रूम में प्रवेश मिलेगा। यहां कोविड-19 टीकाकरण कार्ड भरना होगा। नंबर आने पर दूसरे कक्ष में जाकर टीकाकरण कराएंगे। अंतिम में तीसरे व आब्जर्वेशन कमरे में जाकर आधे घंटे तक बैठेंगे। सब कुछ ठीक रहने पर ही घर जा सकेंगे।