फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The temperature crossed 40...again people got drenched in the heat.

Siddharthnagar News: पारा 40 के पार...फिर गर्मी से तरबतर हुए लोग

Sat, 20 Jul 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The temperature crossed 40...again people got drenched in the heat.
लगातार धूप होने से बढ़ा अधिकतम तापमान, उमस से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तापमान में उछाल और आर्द्रता में गिरावट से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इससे झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा। जबकि रात में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान और चढ़ने की संभावना जताई है, जबकि हल्की बूंदाबांदी के भी आसार जताए हैं।

शुक्रवार को दिन निकलते ही तेज धूप खिलने लगी। इससे लोग पसीने से तरबतर होने लगे। दिन चढ़ते-चढ़ते सूर्य की तपिश और बढ़ने लगी। दिनभर लोग तेज धूप के कारण झुलसने को मजबूर रहे। शाम के समय आसमान में बादल छाने से मौसम थोड़ा नम हुआ, लेकिन उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में भी कूलर, पंखा गर्म हवा राहत नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तापमान बढ़ सकता है। जबकि जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed