फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The teenager died due to drowning in the pond

सिद्धार्थनगर: खेत की ओर गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

Sun, 12 Feb 2023 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:09 AM IST
विज्ञापन
The teenager died due to drowning in the pond
बिजौरा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर हरी गांव में शनिवार सुबह खेत की ओर गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिशुनपुर हरी गांव निवासी सरिता (16) पुत्री रामतीरथ सुबह में घर से खेत की ओर से जाने की बात कहकर निकली थी। परिवार के मुताबिक, वह तीन घंटे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चला। वहीं गांव के कुछ बच्चे तालाब की तरफ गए तो पानी में उतराया शव देखा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सरिता के पिता रामतीरथ भी तालाब के पास पहुंच गए और त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को निकलवाया। शव की पहचान रामतीरथ की पुत्री सरिता के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed