फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The sun is burning the body... the number of allergy patients has increased

Siddharthnagar News: धूप जला रहा शरीर... एलर्जी के बढ़ गए मरीज

Sat, 04 Apr 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The sun is burning the body... the number of allergy patients has increased
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदलाव का असर न सिर्फ बुखार, जुकाम और खांसी का शिकार बना रहा है बल्कि, त्वचा की समस्या पैदा कर रहा है। हाथ और पंजा के ऊपरी परत के अलावा चेहरा लाल हो जा रहा है तो किसी को झांई पड़ने लगी है। सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसमें सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव हुआ है। तेज धूप के साथ तापमान में वृद्धि हुई है। उसी का असर है जो हाथ और चेहरे पर नजर आ रहा है। यह एक प्रकार की एलर्जी है। दवा देने के साथ ही बच्चों को धूप से बचाने की सलाह दी जा रही है। अगर समस्या हो रही है तो डॉक्टर को दिखाकर दवा लें, बिना डॉक्टर को दिखाए दवा लेना समस्या का कारण बन सकता है। मौसम कोई भी हो, बदलाव होते ही अपना असर दिखाता है। जो किसी न किसी रूप में इंसान के सेहत पर जरूर पड़ता है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जहां खांसी-जुकाम और बुखार के रोगी बढ़े हैं। वहीं, दूसरी ओर त्वचा की भी समस्या उत्पन्न होती है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सामने आ रहा है। बच्चों में खुजली, दाना पड़ना और महिलाओं में चेहरे पर दोनों साइड में लाल निशान दिखाए पड़ना आदि समस्या है। विशेषज्ञ डॉ. अरफुल खान अनुसार, बदलते मौसम, धूल-प्रदूषण, खानपान में बदलाव और केमिकल युक्त उत्पादों का अधिक इस्तेमाल इसकी प्रमुख वजह है। डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीज बिना सलाह के दवाइयां या क्रीम इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी की बात करें तो पिछले कई दिनों से 20-25 मरीज इसी प्रकार के आ रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है, जो खुजली और दाने की शिकायत वाले हैं। दूसरे नंबर पर महिलाएं हैं, जिन्हें चेहरे के दोनों तरफ लाल दाग की शिकायत हो रही है। कुछ तो ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि क्रीम लगाते लगाते दाग और बढ़ गया है। दवा देने के साथ ही बचाव के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. अरफुल खान ने बताया कि मौसम एलर्जी की शिकायत बढ़ी है। अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो समस्या और बढ़ सकती है। प्रयास करें बच्चों को दो बार स्नान कराएं। धूप में जाने से रोकें, शरीर में खुजली या लाल दाग दिखते ही देरी न करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, धूल और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा या क्रीम इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed