फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The solver was also caught on the second day in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में दूसरे दिन भी पकड़ा गया सॉल्वर

Sun, 16 Oct 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The solver was also caught on the second day in Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में दूसरे दिन भी पकड़ा गया सॉल्वर
विज्ञापन

आजमगढ़ के युवक की जगह नालंदा का युवक दे रहा था परीक्षा
बांसी के रतनसेन डिग्री कॉलेज में ही पकड़े गए हैं दोनों आरोपी
सिद्धार्थनगर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शनिवार को बांसी के जिस रतनसेन डिग्री कॉलेज में सॉल्वर पकड़ा गया था, उसी कॉलेज में रविवार को भी एक और सॉल्वर पकड़ा गया। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पहले दिन पकड़े गए सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि रविवार को पकड़े गए सॉल्वर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शिक्षकों ने प्रथम पाली की परीक्षा में प्रवेशपत्र के मिलान के दौरान एक परीक्षार्थी पर संदेह होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। उसने अपनी पहचान अनूप कुमार निवासी कुकैला जनपद नालंदा बिहार बताया है। वह मुकेश कुमार निवासी प्रतापपुर जनपद आजमगढ़ की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अन्य एजेंसियां भी जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, रतनसेन डिग्री कॉलेज में शनिवार को पकड़े गए पप्पू कुमार यादव निवासी जमुआर कला, बिहार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed