{"_id":"6988e9238c8ae09b06014244","slug":"the-road-from-malang-chowk-to-marwathiya-village-is-in-a-dilapidated-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1024-153140-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मलंग चौराहे से मरवटिया गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मलंग चौराहे से मरवटिया गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर
Mon, 09 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
औराताल। मलंग चौराहा कैथवलिया से मरवटिया गांव को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक लगभग छह साल पूर्व यह रास्ता जिला पंचायत निधि से बनवाया गया था। उसके बाद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। रास्ता पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्र के नंदन, ओमकार नाथ, बगेदू, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि ने रास्ते को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन