फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mini stadium will come into existence soon

Siddharthnagar News: जल्द अस्तित्व में आएगा मिनी स्टेडियम

Sun, 20 Jul 2025 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The mini stadium will come into existence soon
बढ़नी ब्लाक के चंदई में निर्माणधीन खेल स्टेडियम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर(सिद्धार्थनगर)। बढ़नी ब्लाॅक के चंदई में एक करोड़ से अधिक की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत संयुक्त रूप से करवा रहा है। स्टेडियम के निर्माण से जहां खिलाड़ियों को अभ्यास करने व खेलने के लिए उचित जगह मिल जाएगी। वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रातः व सायं भ्रमण के लिए भी स्थान मिल जाएगा।
बढ़नी ब्लाॅक के चंदई में लगभग एक करोड़ से अधिक की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। इसमें गेट व बाउंड्रीवाल का निर्माण जिला पंचायत करवा रहा है, जबकि चेंजिंग रूम, दर्शकों के बैठने की जगह व शौचालय का निर्माण बढ़नी क्षेत्र पंचायत करवा रहा है। इसके अलावा ओपेन जिम सेंटर, योगा सेंटर व मिट्टी कार्य ग्राम पंचायत करवा रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ अनिशि मणि पांडेय ने बताया कि स्टेडियम में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था रहेगी। सोलर लाइट व हाईमास्ट लाइट की रोशनी में खिलाड़ी खेल सकेंगे। इसमें पाथवे का निर्माण भी होगा, जिससे बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रातः व सायं भ्रमण के लिए भी सड़कों पर नहीं घूमना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम के निर्माण होने से जहां खिलाड़ियों को अभ्यास करने व खेलने के लिए एक उचित जगह मिल जाएगी। यहां क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन व अन्य खेल खेले जा सकेंगे। माध्यमिक व बेसिक विभागों को भी अपनी-अपनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए यह स्टेडियम उचित रहेगा। इस स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों के साथ-साथ आसपास के चंदई, खरिकौरा, बोहली, बनचौरी आदि गांवों के लोग भी काफी प्रसन्न हैं।

बीडीओ अनिशि मणि पांडेय ने बताया कि इस खेल स्टेडियम के निर्माण के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बसे इस क्षेत्र से भी खेल प्रतिभाएं निकलेंगी और देश-प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed